बॉलिवुड इंडस्ट्री की बात करें तो बॉलीवुड में बहुत से जुड़े हैं जिनमें पत्नी अपने पति से उम्र में काफी बड़ी हैं फिर भी उन सबके बीच में काफी प्यार है और एक दूसरे की काफी इज्जत करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने पति से उम्र में बड़ी हैं और जिन्होंने जीवनसाथी के रूप में अपने से कम उम्र के लड़के को अपना जीवन साथी चुना है।
सोहा अली खान
सोहा अली खान बॉलीवुड में नवाब के नाम से जाने जाने वाले मशहूर अभिनेता सैफ अली खान की बहन है और वह शर्मिला टैगोर की बेटी हैं फिल्मों की बात करें तो सोहा अली खान कुछ ज्यादा नहीं कर पाई और उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाई हैं। सोहा अली खान की शादी की बात करें तो उन्होंने साल 2015 में बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू के साथ शादी की है। कुणाल सोहा अली खान से लगभग उम्र में 5 साल छोटे हैं।
बिपाशा बसु
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार बिपाशा बसु अपनी फिटनेस को लेकर जानी जाती है बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने हाल ही में टीवी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की उनकी शादी 30 अप्रैल 2016 में हुई है। जानकारी होगी की करण ग्रोवर बिपाशा बसु से 3 साल छोटे हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी 2007 में बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन से हुई अभिषेक बच्चन ने शादी से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन को काफी रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। बात करें इन दोनों की उम्र के अंतर की तो ऐश्वर्या राय बच्चन अभिषेक बच्चन से 2 साल बड़ी हैं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी काफी चर्चा में रही थी प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की भी काफी फिल्म मैं काम किया है ।प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में अमेरिका के पॉप सिंगर निक से शादी की। इन दोनों की उम्र की बात करें तो निक प्रियंका चोपड़ा से लगभग 10 साल छोटे हैं।
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा बॉलीवुड में डिंपल गर्ल के नाम से जानी जाती हैं बात करेंगी फिल्मी कैरियर की तो इन्होंने साल 1998 में फिल्म दिल के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। बात करेगी शादी की तो प्रीति जिंटा ने अपने बॉयफ्रेंड जिन गुड इनफ से शादी की है। प्रीति जिंटा अपने पति से उम्र में 2 साल बड़ी हैं।
फरहान अख्तर
बॉलीवुड के अभिनेता फरहान अख्तर की शादी अधुना भबानी से हुई है। फरहान और अधुना की उम्र में काफी अंतर है। फरहान अधुना से उम्र में लगभग 6 साल छोटे हैं।
फराह खान
फराह खान बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फिल्म निर्देशक। उन्होंने अपनी शादी 39 साल की उम्र में शिरीष कुंदर से की है। फराह शिरीष से उम्र में लगभग 8 साल बड़ी है।
अमृता सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह की शादी सैफ अली खान से हुई थी। अमृता सिंह कि जब सैफ अली खान की शादी हुई तब वह सैफ अली खान से लगभग 12 साल बड़ी थी हालांकि कुछ समय बाद इन दोनों का तलाक हो गया।