कितनी बार आपने लोगो को बोलते हुए सुना होगा की इंसान के अंदर की खूबसूरती मायने रखती है, बाहरी खूबसूरती नही। इंसान चाहे मोटा हो, पतला हो, काला हो, गोरा हो ये मायने नहीं रखता, हमे जो जैसा है उसे वैसा ही अपनाना चाहिए। लेकिन सच्चाई आप सब को भी पता है। काफी बार लोगो को सिर्फ उनकी फिजिकल अपीयरेंस से ही पसंद या नापसंद किया जाता है, जो सरासर गलत है।
और ऐसा ही लॉस एंजेलिस की एक लड़की जोसी के साथ हुआ था। जोसी के बॉयफ्रेंड ने उसे उसके मोटापे की वजह से छोड़ दिया था। बॉयफ्रेंड के द्वारा की गई इस हरकत की वजह से जोसी को बहुत दुख पहुंचा, और उसने उसके बाद उसने आपनी पूरी जिंदगी ही बदल डाली।
जानिए आखिर क्या हुआ था जोसी और उसके बॉयफ्रेंड के बीच
जोसी के मुताबिक वो पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थी और एक दिन अचानक जोसी के बॉयफ्रेंड ने उसे उसके मोटापे की वजह से छोड़ दिया।
जोसी और उसका बॉयफ्रेंड इंस्टाग्राम पे मिले थे। दोनो में काफी बातें हुई और धीरे धीरे दोनो एक दूसरे को पसंद करने लगे। एक दिन दोनो ने मिलने का तय किया और सोचा की आगे की बातें मिल कर करेंगे।
लेकिन जब जोसी का बॉयफ्रेंड उससे मिला तो वो शॉक रह गया। उसने जोसी से कहां की अगर मुझे पता होता की तुम इतनी मोटी हो तो मैं तुमसे कभी बात ही नही करता। और ये भी बोल गया की आज के बाद कभी मुझसे बात करने की कोशिश मत करना। और इस बात से जोसी बहुत ही दुखी हो गई।
इस वाक्ये के बाद जोसी ने तय किया की वो उस लड़के के इस फैसले पर उसे पछताने पर मजबूर कर देगी और खुद को फिट करके दिखाएगी। अगले दिन से ही जोसी ने जिम जाना शुरू कर दिया और अपनी डाइट भी बदल दी। उस वक्त जोसी का वजन 110kg था।
जोसी ने बहुत मेहनत करके खुद का वजन 6 महीनो में 110kg से 45kg कर लिया। यानी 65kg वजन कम किया और बिल्कुल फिट दिखने लग गई। जोसी बताती है की उसने खुद से प्यार किया और आपने आप को बेहतर बनाने पे ध्यान दिया।
एक वो समय था जब जोसी के बॉयफ्रेंड ने उसके मोटापे की वजह से उससे ब्रेकअप किया था और एक आज का समय है जब जोसी के पीछे लडको की लाइन लगी रहती है। आए दिन उसे कोई न कोई लड़का प्रपोज करके जाता है। इससे एक बात तो जरूर तय हो गई की उसके बॉयफ्रेंड को एक सबक जरूर मिल गया की किसी भी इंसान को उसकी बाहरी दिखावट की वजह से जज नही करना चाहिए।